ग्लिसरीन का उपयोग और फायदे | Glycerin Syrup Uses in Hindi
ग्लिसरीन का नाम तो आपने कई बार सुना होगा। पर असल में ये छोटी-सी बोतल आपकी स्किन और बालों के लिए कितनी काम की है, इसका अंदाज़ा ज़्यादातर लोगों को नहीं होता। ग्लिसरीन एक नैचुरल humectant है। मतलब ये नमी खींचकर स्किन में लॉक कर देती है। इसलिए ठंड, ड्राईनेस या रूखी त्वचा की दिक्कत हो, ग्लिसरीन एक कमाल का घरेलू उपाय बन जाती है।
इस ब्लॉग में हम आसान भाषा में समझेंगे: ग्लिसरीन का उपयोग, ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान, ग्लिसरीन कब लगाना चाहिए, और बालों के लिए ग्लिसरीन कैसे काम आती है।

ग्लिसरीन का उपयोग – Glycerin Syrup Uses in Hindi
- मॉइश्चराइज़र की तरह
रूखी, फटती या खिंचाव वाली त्वचा पर हल्की-सी ग्लिसरीन लगाने से स्किन तुरंत सॉफ्ट हो जाती है। - फेस पैक में मिलाकर
चंदन, मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल में ग्लिसरीन मिलाने से पैक ड्राई नहीं होता और ग्लो बढ़ता है। - लिप केयर
फटे होंठों पर रात में लगाने से होंठ जल्दी ठीक होते हैं। - क्रैक्ड हील्स
एड़ी फटी हो तो ग्लिसरीन + गुलाब जल का मिक्सचर सबसे फेमस उपाय है। - हेयर केयर में
ड्राई, फ्रिज़ी या rough बालों को स्मूद करने के लिए सीरम में कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं।
ग्लिसरीन कब लगाना चाहिए?
यदी सही समय पर ग्लिसरीन लगायी जाए तो इसके अच्छे लाभ मिल सकते हैं। नीचे आपको ग्लिसरीन किस समय मैं लगाई जाए तो अधिक लाभ होते हैं, इस विषय मे जानते हैं।
- सर्दियों में
- नहाने के तुरंत बाद
- रात को सोने से पहले
- बाल धोने के बाद
नोट: दिन में अकेले ग्लिसरीन लगाकर बाहर न जाएं, धूल चिपक सकती है।
ग्लिसरीन के फायदे (Benefits of Glycerin)
- गहरी हाइड्रेशन: स्किन में नमी खींचकर रखती है, ड्राइनेस कम होती है।
- स्किन soft & smooth होती है: कुछ ही दिनों में टेक्सचर बेहतर महसूस होता है।
- टैनिंग और डलनेस में फायदा: गुलाब जल या नींबू के साथ लगाने से टैनिंग कम दिखती है।
- फटे होंठ और एड़ियों में असरदार: लगभग तुरंत राहत मिलती है।
बालों के लिए फायदे (ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए)
- ग्लिसरीन लगाने से ड्राई बाल Instantly Smooth हो जाते हैं।
- बालों की फ्रिज़ कम करता हैं।
- बालों की शाइन बढ़ती है
- स्कैल्प ड्राई हो तो एलो जेल के साथ लगा सकते हैं
ग्लिसरीन के नुकसान (Side Effects)
- धूप में चिपचिपाहट: धूल-मिट्टी जल्द चिपकती है।
- ऑयली स्किन पर भारी: बहुत oily या acne-prone स्किन पर अकेली ग्लिसरीन पिंपल बढ़ा सकती है।
- एलर्जी का हल्का खतरा
अगर लालपन/जलन हो तो तुरंत रोक दें।
ग्लिसरीन कैसे लगाएं?
- चेहरे पर गुलाब जल या पानी में 1:3 ratio में मिलाकर
- बालों के लिए 2–3 बूंदें
- होंठ और एड़ियों पर सीधे लगा सकते हैं
कौन लोग सावधानी बरतें?
- बहुत ऑयली स्किन
- खुले पोर्स
- एलर्जी वाली स्किन
- गर्मियों में दिन के समय
अगर ग्लिसरीन को सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो कुछ ही दिनों में स्किन और बाल दोनों बेहतर हो जाते हैं।
